Back
जमालपुर में जदयू की बड़ी जीत, सीएम नीतीश के भरोसे का प्रमाण
PKPrashant Kumar
Nov 14, 2025 16:04:12
Munger, Bihar
नचिकेता पर सीएम का भरोसा साबित, पहली बार में ही निशाने पर तीर।पांच वर्ष बाद फिर से जमालपुर में जदयू की हुई जीत, 37550 के बड़े अंतर से महागठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र तांती को हराया
मुंगेर: विधानसभा चुनाव परिणामों ने इस बार जमालपुर की राजनीति में नया अध्याय लिख दिया है। पांच वर्ष बाद एक बार फिर जदयू ने इस सीट पर जीत का परचम लहराया। पहली बार पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए न केवल विपक्षी उम्मीदवारों को शिकस्त दी, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के भरोसे को भी शत-प्रतिशत सही साबित किया। जमालपुर विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और चर्चित रहा। तीन बार के विधायक और पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, जिन्हें पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया, ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया था। लेकिन जनता ने जदयू के चुनाव चिह्न तीर पर विश्वास जताते हुए नचिकेता मंडल को भारी मतों से विजयी बनाया। नचिकेता की यह जीत केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि यह साबित करती है कि जनता आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर भरोसा रखती है।नचिकेता मंडल का राजनीतिक सफर अपेक्षाक्र अति-नया है, परंतु वे लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। वे पूर्व सांसद स्वर्गीय ब्रह्मानंद मंडल के पुत्र हैं और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ किया है। जिलाध्यक्ष के रूप में नचिकेता ने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित रखा, हर गांव और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। चुनाव अभियान के दौरान उनकी सरलता, सादगी और जनता से सीधा संवाद करने की शैली ने उन्हें मतदाताओं के बीच लोकप्रिय बना दिया। नचिकेता ने उस विश्वास को न केवल कायम रखा बल्कि अपनी जीत से यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, ईमानदारी और जनता से जुड़ाव ही राजनीति की असली पूंजी होती है। चुनाव प्रचार के दौरान नचिकेता मंडल ने जमालपुर के कोने-कोने में जाकर जनसंपर्क किया। शैलेश कुमार के समर्थक यह मान रहे थे कि उनका प्रभाव अब भी बरकरार है, लेकिन परिणाम ने साफ कर दिया कि जनता पार्टी और नेतृत्व के साथ खड़ी है। चुनाव परिणाम आने के बाद नचिकेता मंडल ने कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जमालपुर की जनता और विकास की जीत है।
जमालपुर की जनता ही विधायक
जीत पर उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कार्य राज्यभर में किए हैं, जनता ने उस पर विश्वास
98
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 14, 2025 17:46:240
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 14, 2025 17:46:120
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 14, 2025 17:45:530
Report
0
Report
MJManoj Jain
FollowNov 14, 2025 17:45:150
Report
Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଆଦ୍ୟାନ୍ତ କଲେଜର ୧୯ ତମ ବାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବରେ ଯୋଗଦେଲେ ସିଏଚ୍ଏସଇର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ମୃଣାଳ କାନ୍ତି ଦାସ ଓ କଲେଜର ଫାଉଣ୍ଡର ଅଜୟ ବାହାଦୁର ସିଂ ।
64
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowNov 14, 2025 17:35:3479
Report
STSharad Tak
FollowNov 14, 2025 17:35:2369
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 17:35:1399
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 14, 2025 17:35:0361
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 14, 2025 17:34:5291
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 14, 2025 17:34:43115
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 14, 2025 17:34:1898
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 14, 2025 17:34:1152
Report