Back
मुंगेर में कुमार प्रणय ने कमल फिर खिलाया, BJP को मिली जीत
PKPrashant Kumar
Nov 14, 2025 15:03:55
Munger, Bihar
प्रणय ने जीत की दर्ज, अब दो बार खिला यहां से कमल।पहली बार चुनावी मैदान में उतरे पूर्व जिलाध्यक्ष ने खिलाया कमल।18 हजार से ज्यादा वोट से मुंगेर सीट से प्रणय ने जीत की दर्ज
मुंगेर : मुंगेर विधानसभा सीट पर एक बार फिर भाजपा ने परचम लहराया है। 2020 में जहां कमल के निशान पर प्रणव कुमार ने जीत दर्ज की थी, वहीं 2025 में यह जिम्मेदारी कुमार प्रणय ने निभाई। पार्टी ने इस बार बड़ा दांव खेलते हुए सीटिंग विधायक प्रणव कुमार की जगह पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय पर भरोसा जताया और मुुंगेर विस से दूसरी बार कमल खिलाया। शुरुआत में इस फैसले को लेकर संगठन के भीतर मतभेद की स्थिति जरूर बनी, लेकिन चुनावी नतीजों ने साबित कर दिया कि पार्टी का फैसला सही था। मुंगेर की जनता ने कमल को फिर से खिलाकर भाजपा के पक्ष में भरोसा जताया। टिकट बदलने के बाद शुरुआती दौर मेंकार्यकर्ताओं के बीच असंतोष दिखा। कई पुराने नेता प्रचार से दूरी बनाए रहे। खुद निवर्तमान विधायक भी मंच से नदारद दिखे। बावजूद इसके कुमार प्रणय ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने देर से टिकट मिलने के बावजूद सीमित समय में जमकर प्रचार किया। गांव-गांव, टोले-टोले तक पहुंचकर जनता से सीधे संवाद स्थापित किया। युवाओं, महिलाओं और किसानों को साथ लेकर उन्होंने चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में मोड़ दिया। कुमार प्रणय की प्रचार शैली ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने व्यक्तिगत संपर्क और जनसंवाद को प्राथमिकता दी। स्थानीय मुद्दों पर आधारित सधी हुई रणनीति और साफ सुथरी छवि ने मतदाताओं को आकर्षित किया। खासकर युवाओं में उनके प्रति उत्साह देखने को मिला। इंटरनेट मीडिया से लेकर जमीन तक, हर स्तर पर उन्होंने प्रचार अभियान को मजबूत बनाया। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और संगठन ने भी पूरी ताकत झोंकी। पहले ही राउंड से एनडीए प्रत्याशियों की बढ़त से जहां कार्यकर्ताओं के चेहरे खिलने लगे। वहीं मतगणना राउंड के बढ़ते क्रम में लगातार महागठबंधन के घटते क्रम को लेकर विपक्षी कार्यकर्ताओं के चेहरे मुरझाने लगे। मतगणना केंद्रों पर माहौल सुबह से ही उत्सवी रंग में रंग गया था। जैसे जैसे राउंड आगे बढ़ते गए एनडीए समर्थकों के चेहरे पर रौनक और विपक्षी खेमे में बेचैनी साफ देखी जा रही थी। कुमार प्रणय को यहां 108028 वोट मिले जबकि राजद के अविनाश कुमार विद्यार्थी 89278 मत मिले। कुल मिलाकर वह 18750 से जीत दर्ज की। वही सदर प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया ।
121
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAlok Tripathi
FollowNov 14, 2025 16:49:510
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowNov 14, 2025 16:48:130
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 14, 2025 16:47:570
Report
MPMahesh Pareek
FollowNov 14, 2025 16:47:390
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 14, 2025 16:47:120
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowNov 14, 2025 16:46:230
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 14, 2025 16:46:130
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 14, 2025 16:45:580
Report
SSandeep
FollowNov 14, 2025 16:45:400
Report
AMANIL MOHANIA
FollowNov 14, 2025 16:45:240
Report
0
Report
SSandeep
FollowNov 14, 2025 16:41:460
Report
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 14, 2025 16:33:3989
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 14, 2025 16:33:1263
Report