Back
कैमूर में जनता दरबार: एसपी ने कहा पुलिस सेवा और न्याय के लिए 24x7 तत्पर
NJNarendra Jaiswal
Dec 09, 2025 14:04:47
Jasa, Bihar
कैमूर पुलिस ने जनता के दरबार में लोगों की समस्याएँ सुनीं, एसपी हरिमोहन शुक्ला ने भरोसा दिया— पुलिस हमेशा सेवा और न्याय के लिए तत्पर। कैमूर जिले के भभुआ थाना परिसर में मंगलवार को ‘कैमूर पुलिस जनता के दरबार में’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती, थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जनता को संबोधित करते हुए एसपी हरिमोहन शुक्ला ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा, सेवा और न्याय के लिए 24 घंटे तत्पर है। उन्होंने ग्रामीणों और आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी समस्या, विवाद, अपराध या शंका की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “पुलिस आपकी है और पुलिस का द्वार हमेशा आपके लिए खुला है।” एसपी ने आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद जितना मजबूत होगा, जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था उतनी ही बेहतर होगी। ग्रामीणों द्वारा पुलिस के अमानवीय व्यवहार के संबंध में उठाए गए सवालों पर एसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार या अनुचित आचरण की शिकायत मिलती है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम में आए लोगों ने क्षेत्र में हो रही विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा, जिन्हें पुलिस ने गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिया। जनता दरबार का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करना तथा विश्वास मजबूत करना बताया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSATYENDRA PARMAR
FollowDec 09, 2025 15:05:140
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 09, 2025 15:05:030
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 09, 2025 15:04:420
Report
SASARWAR ALI
FollowDec 09, 2025 15:04:200
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 09, 2025 15:03:430
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowDec 09, 2025 15:03:180
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowDec 09, 2025 15:02:120
Report
RZRajnish zee
FollowDec 09, 2025 15:01:560
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 09, 2025 15:01:350
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 09, 2025 15:01:190
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 09, 2025 15:01:030
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 09, 2025 15:00:480
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 09, 2025 15:00:360
Report
0
Report
0
Report