Back
जमुई में परिवार के आठ सवार टेंपू पलटने से एक की मौत, सात घायल
ANAbhishek Nirla
Dec 09, 2025 04:39:42
Jamui, Bihar
जमुई :मंगलवार अहले सुबह सिमुलतला थाना क्षेत्र के बथनावरण गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पूजा के लिए नारगंजो जा रहे एक ही परिवार के आठ लोग टेंपू में सवार थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में नगड़ी गांव के अर्जुन साह की मौत हो गई, जबकि सात अन्य सदस्य घायल हो गए。
स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमुलतला थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के पास से एक ऑटो को पकड़ कर लाया और सभी घायलों को उसी वाहन से इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल भेजा। ऑटो चालक ने बताया कि—
“थाना प्रभारी के कहने पर हम सभी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। घटना की विशेष जानकारी मुझे नहीं है।”
घटना के बाद घायल लखपतिया देवी, गुड़िया देवी, सीमा देवी, अनिता कुमारी (13), छोटू कुमार (5), सुनीता कुमारी (8) और संजय कुमार (3) का इलाज चकाई रेफरल अस्पताल में जारी है。
इधर, अर्जुन साह को प्राथमिक उपचार के बाद देवघर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वे नगड़ी दुबे मंदिर के भगत बताए जाते हैं。
हादसे की सूचना मिलते ही नगड़ी गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJ TAKIYA
FollowDec 09, 2025 06:16:550
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 09, 2025 06:16:380
Report
MSManish Singh
FollowDec 09, 2025 06:16:220
Report
NKNished Kumar
FollowDec 09, 2025 06:16:000
Report
NSNeeraj Sharma
FollowDec 09, 2025 06:15:420
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 09, 2025 06:15:170
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 09, 2025 06:05:3822
Report
SKSumant Kumnar
FollowDec 09, 2025 06:05:28Delhi, Delhi:गोवा के नाइट क्लब पर रिएक्शन Shivsena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi on Goa Pub owner Luthra brothers fled away
18
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 09, 2025 06:04:58110
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 09, 2025 06:04:4417
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 09, 2025 06:04:2629
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 09, 2025 06:03:4835
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 09, 2025 06:03:3328
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 09, 2025 06:03:2465
Report