Back
चकाई में भाकपा माले का विरोध: चौकीदार की गिरफ्तारी और थानाध्यक्ष के तबादले की मांग
ANAbhishek Nirla
Feb 03, 2026 02:45:21
Jamui, Bihar
जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के एक आरोपी चौकीदार की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चकाई में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने पुलिस प्रशासन पर आरोपी को बचाने और मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया। भाकपा माले प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह मार्च चकाई बाजार और थाना रोड होते हुए चकाई चौक पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चौकीदार महेंद्र यादव की अविलंब गिरफ्तारी और चंद्रमंडी थानाध्यक्ष के तत्काल तबादले की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड सचिव मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि बीते 16 जनवरी को सतसाला गांव में एक गरीब महिला के साथ चौकीदार महेंद्र यादव ने कथित रूप से अश्लील हरकत और मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जो जिला प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। जिला कमिटी सदस्य राहुल कुमार यादव और झाझा सचिव कंचन रजक ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष और केस के आईओ आरोपी के प्रभाव में हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी द्वारा पीड़ित परिवार को धमकाया जाना पुलिस संरक्षण का संकेत देता है। वक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी चौकीदार की गिरफ्तारी और थानाध्यक्ष का तबादला नहीं किया गया तो भाकपा माले चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस मौके पर संजय कुमार राय, सीताराम यादव, बासुदेव हांसदा, अजीम अंसारी, मोहम्मद सलीम और मैनेजर सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report