Back
106 वर्षीय चमेली देवी ने मतदान कर लोकतंत्र को दिया प्रेरणादायक संदेश
ANAbhishek Nirla
Nov 12, 2025 05:02:59
Jamui, Bihar
जमुई:चकाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चकाई बाजार स्थित बूथ संख्या 336 पर मंगलवार को 106 वर्षीय मतदाता चमेली देवी ने मतदान कर मिसाल पेश की। इतनी अधिक उम्र में भी मतदान केंद्र तक पहुंचने के उनके साहस और जज्बे को देखकर वहां मौजूद अधिकारी, कर्मी और मतदाता भावुक हो उठे।मतदान केंद्र पर पहुंचते ही सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ संजय कुमार ने स्वयं आगे बढ़कर चमेली देवी का स्वागत किया। उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि वे बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें। मतदान के बाद बीपीआरओ ने उन्हें गाड़ी तक छोड़ने भी गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनके जज्बे को सलाम किया।मतदान करने के बाद चमेली देवी ने कहा कि “बिहार लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में मेरा भी दायित्व बनता है कि मैं सरकार को मजबूती देने के लिए अपने मत का उपयोग करूं।" उन्होंने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे मतदान केंद्र जरूर जाएं और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव का यह पर्व सभी को मिलजुलकर, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वे इस उम्र में मतदान केंद्र तक आ सकती हैं तो युवाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका यह जज्बा और लोकतंत्र के प्रति समर्पण पूरे इलाके के लिए प्रेरणा बन गया है। बूथ पर मौजूद सभी लोगों ने उन्हें “लोकतंत्र की सच्ची प्रहरी” बताया।
94
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
OTOP TIWARI
FollowNov 12, 2025 06:40:460
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 12, 2025 06:40:16Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस को रहवासियों ने खदेड़ा
प्रेम विवाह के चलते हुआ विवाद
लड़की पक्ष के लोगों ने सीहोर पहुंच लड़के पक्ष के लोगों पर किया था हमला
मामले में सीहोर पुलिस पहुंची थी आरोपियों को पकड़ने
गूनगा थाना क्षेत्र के ग्राम कालरा का मामला
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowNov 12, 2025 06:39:320
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 12, 2025 06:39:040
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 12, 2025 06:38:41Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ क्रिकेटर शेफाली वर्मा पहुंची मुख्यमंत्री आवास
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 12, 2025 06:38:270
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 12, 2025 06:38:110
Report
SKSandeep Kumar
FollowNov 12, 2025 06:37:560
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 12, 2025 06:37:430
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 12, 2025 06:36:480
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 12, 2025 06:35:310
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 12, 2025 06:35:150
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 12, 2025 06:35:000
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 12, 2025 06:34:450
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 12, 2025 06:34:300
Report