Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Buxar802101

बिहार विधानसभा मतगणना: कड़ी सुरक्षा के बीच बाजार समिति कैंपस में शुरू

AKAjay Kumar Rai
Nov 14, 2025 03:33:33
Buxar, Bihar
एंकर - बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच बाजार समिति कैंपस में शुरू हो गई। चार विधानसभा क्षेत्र में कुल 52 प्रत्याशी को लेकर 6 नवंबर को चुनाव हुआ था और आज सभी प्रत्याशियों का फैसला होना शुरू हो गया है। चार विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए मतगणना हाल में 14 टेबल बनाया गया है। 14 टेबल पर अलग-अलग विधानसभा का मतगणना की जा रही है。
55
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AYAmit Yadav
Nov 14, 2025 05:16:46
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 14, 2025 05:16:33
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के न्यू लोहामंडी रोड, हरमाड़ा पर 3 नवंबर को दोपहर 12:55 बजे जो हुआ, वह सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं था ये ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क डिजाइन, और प्रवर्तन तंत्र की कई परतों में छिपी खामियों का भयानक विस्फोट था। जयपुर जिला कलक्टर की ओर से गठित जांच कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट ने पूरे हादसे की मिनट-दर-मिनट तस्वीर और जिम्मेदारी स्पष्ट कर दी है। जांच रिपोर्ट में क्या निकला? ट्रैफिक पुलिस नदारद-डिज़ाइन दोष भारी-प्रवर्तन शून्य अतिरिक्त जिला कलक्टर साउथ की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हादसा केवल एक नशेड़ी ड्राइवर की गलती नहीं था। एक के बाद एक कई सिस्टम फेल्योर इस घटना को इतनी बड़ी त्रासदी में बदल गए। जांच रिपोर्ट के अनुसार मौके पर ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी मौजूदगी नहीं थी। सड़क डिजाइन, कट्स और लेआउट में गंभीर कमियां, हाईवे और सर्विस रोड पर अवैध बजरी वाहनों की रातभर पार्किंग, लगातार रॉग-साइड ड्राइविंग पर कोई रोक नहीं, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई का अभाव, जांच टीम का कहना है कि यही वो फैक्टर हैं जिन्होंने इस हादसे को कंट्रोल्ड होने की बजाय विनाशकारी बना दिया। राजस्थान में बढ़ते हादसों पर सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी सख्त राजस्थान में पिछले एक महीने में जयपुर, फलौदी और जैसलमेर–जोधपुर के तीन बड़े हादसों में 54 से अधिक मौतों के बाद सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी ने गंभीर चिंता जताई है। समिति के चेयरमैन जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने 19 नवंबर को दिल्ली में हाई-लेवल बैठक बुलाई है। राज्य के मुख्य सचिव सहित परिवहन, पीडब्ल्यूडी, मेडिकल एंड हेल्थ, ट्रैफिक, लीड एजेंसी और एनएचएआई के छह वरिष्ठ अधिकारियों को रिकॉर्ड और विस्तृत रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। कैसे बना 700 मीटर का रॉग-साइड रास्ता मौत का रोड? 15 मौतें… 11 लोग गंभीर घायल 3 नवंबर दोपहर 12:55 बजे शुरू हुई यह त्रासदी तब बनी जब एक तेज रफ्तार डंपर पहले एक कार से भिड़ा। टक्कर के बाद चालक ने वाहन संभालने के बजाय डंपर को करीब 700 मीटर तक रॉग-साइड भगाया। डिवाइडर कट से लेन में एंट्री मारते ही डंपर ने एक बाइक को रौंद दिया। इसके बाद ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ाकर 350 मीटर पहले एक्सप्रेस कट से पाँच कारें और आठ दुपहिया वाहन चपेट में ले लिए। मौत का यह सिलसिला दिल्ली–अजमेर एक्सप्रेस हाईवे से पहले दो कारों और एक बाइक को टकराने के बाद ही थमा, जब डंपर एक ट्रेलर से भिड़कर रुका। ड्राइवर कल्याण मीणा की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसे हादसे का मुख्य कारण माना गया है। कड़ी सिफारिशें: ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा सुधारों की लंबी लिस्ट। लोहामंडी टी-प्वाइंट को तकनीकी रूप से पुन: डिजाइन किया जाए। एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी द्वारा डिजाइन की जांच और मंजूरी की व्यवस्था। सड़क सीमा पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जेडीए द्वारा की जाए। टी-प्वाइंट और जमना विद्यापीठ चौराहे पर ट्रैफिक लाइट लगाने की अनुशंसा। सड़क सीमा से इलेक्ट्रिक खंभे और ट्रांसफॉर्मर हटाए जाएं। सडक सीमा पर अनाधिकृत वाहन पार्किंग पर सख्त कार्रवाई हो। लोहामंडी टी-प्वाइंट से अंडरपास 5 नबंर तक सर्विस रोड और हाइवे पर रात 10 से सुबह 8 बजे तक ओवरलोड बजरी की गाडियां खड़ी रहती। रात 10 से सुबह 8 बजे तक सर्विस रोड पर तैनात पुलिस-परिवहन टीमें तैनात रहे। जयपुर शहर में ट्रैफिक नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए। 14 नंबर पुलिया तक गश्ती दल तैनात करने की सिफारिश। सर्विस लेन में विपरीत दिशा में चल रहे वाहनों पर रोक लगाई जाए। 100 फीट रोड पर मीडियन कट्स विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन किए जाएं। एस-कर्व समाप्त करने, सूचना बोर्ड लगाने और स्पीड ब्रेकर बनाने की अनुशंसा। 60 फीट सेक्टर रोड के बचे 620 मीटर को तत्काल पूरा करने का सुझाव। हाइटेंशन लाइनों के पोल को सिंगल पोल में परिवर्तित किया जाए। रिंग रोड से कनेक्टेड मुख्य मार्गों पर गति सीमा नियंत्रण के लिए सीमेंट-डामर के स्पीड ब्रेकर बने। टी-प्वाइंट के पास जो हाइटेंशन लाइन हैं उस पोल को सिंगल पोल में परिवर्तित किया जाए। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य सेवाओं को तत्काल पहुंच सुनिश्चित हो के लिए ग्रीन कॉरिडोर हो। ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल में 24×365 सिंगल विंडो सिस्टम उपचार, पोस्टमार्टम और घायलों को घर तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध हो।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Nov 14, 2025 05:16:16
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Nov 14, 2025 05:16:00
Jaipur, Rajasthan:नारायणपुर(कोटपूतली-बहरोड़)....उपखण्ड नारायणपुर अंतर्गत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोगड़ी की ढाणी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरकडी कलां सहित विभिन्न स्थानीय विद्यालयों का शाला संबलन के तहत प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने मिड डे मील की गुणवत्ता एवं रसोई घर का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर भी परखा। विद्यालय प्रांगण व भवन की साफ सफाई के निरीक्षण के साथ विद्यार्थियों के कार्य पुस्तिका एवं गृह कार्य की भी जांच की गई तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विद्यालय स्तर पर प्रगति की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रखर राजस्थान 2.0 से संबंधित प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बच्चो को उत्तरोत्तर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Nov 14, 2025 05:15:48
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 14, 2025 05:15:33
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले भर में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर की ओर से बच्चों और समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने को लेकर एक रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय परिसर से शुरू होकर कल्याण सर्किल, कल्याण अस्पताल मार्ग से होते हुए श्री कल्याण राजकीय विद्यालय के खेल मैदान तक पहुंची। इस दौरान स्कूली बच्चों ने हाथों में रंग-बिरंगे बैनर और पोस्टर लेकर “बाल अधिकारों की रक्षा करो”, “शिक्षा सबका अधिकार” जैसे नारे लगाते हुए लोगों को बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार स्वामी ने इस अवसर पर कहा कि बाल दिवस का असली अर्थ बच्चों को खुशियां देने के साथ-साथ उनके अधिकारों की सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों के प्रति संवेदनशील बने और उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण से बचाए। रैली में कई शिक्षकों, अभिभावकों तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों ने भी भाग लिया। श्री कल्याण स्कूल के खेल मैदान में रैली के समापन हुआ
0
comment0
Report
Nov 14, 2025 05:02:42
121
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Nov 14, 2025 05:01:52
Jalabaria, West Bengal:বিজেপির অফিস তৈরি করে টাকার বিনিময়ে ভারতীয় নাগরিক বানিয়ে দেওয়ার অভিযোগ উঠলো, অস্বীকার বিজেপির নকিব উদ্দিন গাজী হিন্দুত्वের কার্ড সহ নাগরিকত্ব পাইয়ে দেওয়ার নামে ৪৬০ টাকা করে নেওয়া হচ্ছে সাধারণ মানুষের কাছে। এমনকি টাকা নিলেও কোনও রশিদ দেওয়া হচ্ছে না। কাকদ্বীপের বাসন্তী ময়দানে দীর্ঘ প্রায় ১৫ দিন ধরে দুটি ঘর ভাড়ায় নিয়ে একটি ক্যাম্প খোলা হয়েছে। ওই ক্যাম্পে নরেন্দ্র মোদির ছবি সহ একটি ফ্লেক্স লাগানো রয়েছে। আর তা দেখিই সাধারণ মানুষরা আবেদনপত্র জমা করার জন্য ভিড় জমিয়েছেন। অধিকাংশ মানুষ বাংলাদেশী যাদের কোন কাগজপত্র নেই তাই নাগরিকত্ব পাওয়ার জন্য অফিসে গিয়ে টাকা দিয়ে ফর্ম ফিলাপ করছে এমনটাই বলছে। তবে বিষয়টি জানাজানি হওয়ার পরই, পুলিশ প্রশাসনের পক্ষ থেকে ক্যাম্পটি বন্ধ করে দেওয়া হয়েছে। পুলিশ যখন ওই ঘটনাস্থলে যান, তখন ক্যাম্পে কেউ উপস্থিত ছিল না। তাই কারোকে আটক করতে পারেননি। কিন্তু ক্যাম্প কারা খুলেছে এ বিষয়ে কারোর জানা নেই। তৃণমূলের অভিযোগ, বিজেপির স্থানীয় নেতৃত্বের যোগ না থাকলে এমন ক্যাম্প খোলা সম্ভব নয়। অনেকেই "অন্যের মুখ থেকে শুনে এখানে ভারতীয় নাগরিকত্ব দেওয়ার জন্য আবেদনপত্র জমা নেওয়া হচ্ছে। এছাড়াও একটি হিন্দু পরিচয় পত্র বানিয়ে দেওয়া হচ্ছে। বিষয়টি জানার পরই ওই ক্যাম্পে গিয়ে একটি আবেদন পত্র জমা দিয়েছি। এক্ষেত্রে ৪৬০ টাকা নেওয়া হয়েছে। কোনও রশিদ দেওয়া হয়নি। ক্যাম্পে বসে থাকা এক মহিলা মোবাইল নম্বর নিয়েছেন। তিনি ১৫ দিন পর ফোন করে ডেকে নেবেন বলে জানিয়েছেন। তবে এঁরা কারা এবং কোথা থেকে এসেছেন এ বিষয়ে জানা নেই।" মথুরাপুর লোকসভা কেন্দ্রের সাংসদ বাপি হালদার বলেন, "ভারতীয় নাগরিকত্ব ও হিন্দুত्वের পরিচয় পত্র বানিয়ে দেওয়ার নাম করে টাকা নেওয়া হচ্ছিল। ওই ক্যাম্পের ভিতরে প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদির ও অমিত সাহার ছবি দেওয়া একটি ফ্লেক্স ছিল। বেশ কিছুদিন আগে এই অফিস উদ্বোধন করেছেন বিজেপির নেতা দক্ষিণ ২৪ পরগনা বিভাগের কনভেনার দীপঙ্কর জানা ঘটা করে এই অফিস উদ্বোধন ও করেছিলেন। সেখানেই এই কার্যকর হচ্ছিল তবে সিএ ক্যাম্প করা হচ্ছে বলে এমনটাই জানিয়েছেন বিজেপির নেতা নবেন্দু সুন্দর নস্কর পাশাপাশি টাকা নেওয়ার কথা অস্বীকার করেন।
96
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 14, 2025 05:01:28
Jasa, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - कैमूर में राजद प्रत्याशी वीरेंद्र का भरोसा महागठबंधन की गठजोड़ से बिहार में सत्ता परिवर्तन होगा वियो - भभुआ विधानसभा के राजद उम्मीदवार वीरेंद्र कुशवाहा ने कैमूर मोहनिया बाजार समिति मतगणना हॉल में जी मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। उन्होंने बताया कि बिहार में जब भी अधिक मतदान हुआ है, तब तब सत्ता में बदलाव आया है। कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन की पार्टियां दवाई, सनी, पढ़ाई, कार्रवाई और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता इन मुद्दों को समझ रही है और बदलाव सुनिश्चित होगा। राजद के उम्मीदवार ने उम्मीद जताई कि जनता की सहमती से नवविधान में नई सरकार आएगी, जो विकास और सुधार को प्राथमिकता देगी। उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान कर इस बदलाव को साकार करने की अपील की। मान्यताएं और मुद्दों पर फ़ोकस के साथ महागठबंधन जनता के बीच अपनी मजबूती दिखा रहा है, जिससे आने वाले चुनाव में इसका प्रभाव स्पष्ट नजर आता है।
43
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Nov 14, 2025 05:01:08
Munger, Bihar:मुंगेर जिले में एनडीए की जीत का दावा, जमालपुर सीट पर बढ़त के प्रति आश्वस्त नचिकेता मंडल मुंगेर जिले के जमालपुर विधानसभा जेडीयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल ने जिले की तीनों सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत का मजबूत दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में स्पष्ट बहुमत के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले से ज्यादा मजबूत सरकार बनेगी और बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी। बढ़ते हुए काम और जनता का विश्वास ही इस बार मतदान प्रतिशत में आई बढ़ोतरी का मुख्य कारण है। नचिकेता मंडल ने दावा किया कि जमालपुर सीट पर एनडीए की जीत तय है और जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
53
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Nov 14, 2025 05:00:42
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा जिला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। नालंदा के सात विधानसभा सीट के लिए मतगणना नालंदा कॉलेज में चल रहा है। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नालंदा जिला में कुल 68 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जिसमें बिहार के दो मंत्री श्रवण कुमार और डॉ सुनील कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर है। आपको बता दे कि नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है जिसके कारण सभी की निगाहे टिकी हुई है। मतगणना का कार्य सीसीटीवी की निगरानी में चल रहा है। नालंदा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि नालंदा में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। वही जेडीयू प्रत्याशी सह मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं बस थोड़ी देर इंतजार कीजिए आईने की तरह साफ हो जाए कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कानून को ठेगा दिखाने और समाज में बिखराव का काम करने वाले के झांसे में बिहार की जनता आने वाली नहीं है。
39
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 14, 2025 04:51:16
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर एक व्यक्ति, सात वोटर आईडी कार्ड बनने का मामला बीएलओ को थमाई लापरवाही पर चार्ज शीट आवेदक ने ऑनलाइन किए आवेदन बी एल ओ ने बिना जांचे कर दिए सभी आवेदन ओके जिसके चलते बने एक आवेदक के सात आई डी कार्ड अब छह को निरस्त करने के लिए किया आवेदन कलेक्टर मुकुल शर्मा ने दी जानकारी एंकरः निर्वाचन आयोग ने सीकर के श्रीमाधोपुर के एक युवक को वोटर के 7 EPIC कार्ड जारी कर दिए। सभी वोटर आईडी पर मतदाता पहचान संख्या (EPIC नंबर) भी सभी कार्ड पर अलग-अलग है। 6 वोटर आईडी पर युवक की एक जैसी फोटो, जबकि एक आईडी पर युवक की दूसरी फोटो लगी है। मामला सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा ने बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चार्ज शीट थमा दी है वही इस मामले को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर दिए है। जानकारी के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में वार्ड 13 के खटीक मोहल्ला निवासी युवक मेघराज पटवा (18) से जुड़ा हुआ मामला है। मेघराज ने बताया कि 12 अक्टूबर को मेघराज के घर डाक पार्सल से 7 वोटर ID कार्ड लिफाफे में आए । इस पर युवक और उसके परिजन सभी चौंक गए। श्रीमाधोपुर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्की बिवांल को इस बारे में पता चला उन्होंने AICC और यूथ कांग्रेस के ग्रुप और सोशीयल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। इसके बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि बीएलओ मनीष कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर चार्ज शीट दी है। मुकुल शर्मा ने बताया कि मेघराज ने नाबालिग होने के दौरान ऑनलाइन आवेदन किया था कार्ड नहीं आए तो आवेदन कई बार किया जिसकी जांच बीएलओ को 18 साल के होने पर कार्ड बनाने के दौरान जांच करनी थी। जिसमें गलती के चलते ये कार्ड जारी हो गए। मेघराज ने छह कार्ड को निरस्त करने के लिए उपखंड कार्यालय में आवेदन कर दिया है जो निरस्त कर दिए जाएंगे और एक कार्ड ही उनका जारी रहेगा। श्रीमाधोपुर में वार्ड 13 के खटीक मोहल्ला निवासी युवक मेघराज पटवा (18) के घर डाक पार्सल से 7 वोटर ID कार्ड आए हैं। इनमें सभी में EPIC नंबर तो अलग-अलग है, लेकिन नाम, जन्म तारीख समेत अन्य जानकारी एक ही है। मेघराज 12वीं क्लास का स्टूडेंट है। वह जुलाई 2025 में 18 साल का होने वाला था। ऐसे में मई 2025 को बेटे का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए आवेदन किया था। उस समय बीएलओ ने 18 साल की उम्र पूरी नहीं होने के कारण आवेदन खारिज कर दिया था। इसके बाद कई बार ऑनलाइन आवेदन करने के चलते यह कार्ड जारी होने की बात जिला प्रशासन कह रहा है। इसके बाद जुलाई में मेघराज 18 साल का होने पर दोबारा वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया था और 12 अक्टूबर की सुबह हमें डाक पार्सल मिला था, जिसमें मेघराज की एक की जगह कुल 7 वोटर आईडी मिली। 6 वोटर कार्ड पर मेघराज की एक जैसी फ़ोटो, जबकि एक कार्ड पर मेघराज की दूसरी फोटो लगी थी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस पूरे मामले की जांच करवाई तो गलती पकड़ में आई। मुकुल शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने जब वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया तो उसने 7 बार ऑनलाइन आवेदन (फॉर्म-6) कर दिया। इन सभी आवेदनों की बूथ स्तर के अधिकारी ने ठीक से जांच नहीं की, जिसके कारण 7 अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड जारी हो गए। बूथ स्तरीय अधिकारी की तरफ से की गई इस लापरवाही पर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मुकुल शर्मा ने बताया कि उस मतदाता से नाम हटवाने के लिए 6 अलग-अलग आवेदन भर कर दिए हैं। SIR वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के लिए ही है। अब बनने वाली सतदाता सूची में उसका नाम केवल एक बार ही आएगा। अन्य छह कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।
38
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 14, 2025 04:50:46
82
comment0
Report
AOAjay Ojha
Nov 14, 2025 04:50:34
Banswara Rural, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के आम्बा पाडा गांव में एक शराबी बाइक सवार ने सामने से आ रही दो बाइक को टक्कर मार दी,इस हादसे में शराबी बाइक सवार सहित सामने से आ रही दो बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए,आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, बताया जा रहा है कि हादसे में रवि प्रभु और आशीष नाम के युवक घायल हुए हैं,पुलिस से शराबी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。
21
comment0
Report
Advertisement
Back to top