Back
नीतीश के भाषण में 2005 से बिहार के बड़े बदलाव, रोजगार और महिला सशक्तिकरण
JCJitendra Chaudhary
Nov 02, 2025 10:06:47
Begusarai, Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते के लिए साहेबपुर कमाल पहुंचे जहां उन्होंने लोजपा उम्मीदवार सुरेंद्र विवेक के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा, 'पुराने वाले लोगो ने कुछ काम नहीं किया। 2005 से पहले पूरे बिहार में भय का माहौल था। न इलाज, न सड़क, न बिजली, न शिक्षा की व्यवस्था थी। हमने हर सेक्टर हर वर्ग के लिए काम किया है। देश की प्रगति में बिहार बड़ा रोल अदा करता है।इस सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि,'पहले वाली स्थिति में बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलता था।अब बच्चा, लड़का,लड़की आराम से घूमते हैं। हम भी अपने इलाके में जाते थे तो देखते थे सब बंद रहता था। पहले फालतू सरकार थी। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। पढ़ाई की व्यवस्था नहीं थी, इलाज की व्यवस्था नहीं थी। सड़कें नहीं थीं। बिजली नहीं थी। हमारी सरकार आई तो हमने सभी के हित में काम किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन की शुरुआत 2005 से पहले और बाद के बिहार की तुलना करते हुए की। उन्होंने कहा कि पहले वाली सरकार (राजद) ने कोई काम नहीं किया था। ऐसा बुरा हाल था कि लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे।हमारी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया। हम लोगों ने 2006 में ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू करा दी और 2016 में 60 वर्ष से पुराने हिंदू मंदिरों की भी घेराबंदी कराई, ताकि कोई विवाद न हो। चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, हमने सबके लिए काम किया। रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हमने 2020 में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था। अब 10 लाख नौकरी का काम हो गया है और रोजगार पाने वालों की संख्या भी 40-50 लाख हो गई है। अब हमने तय कर दिया है कि अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं का (रोजगार सुनिश्चित) किया जाएगा। नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के कामों को गिनाते हुए कहा कि 2006 में पंचायती राज में 50% आरक्षण, 2013 में पुलिस में 35% और 2016 में सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण महिलाओं को दिया गया। उन्होंने कहा कि आज बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर 'जीविका' समूह की शुरुआत की, जिनकीकी संख्या देश में सबसे ज्यादा है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर 'जीविका' समूह की शुरुआत की, जिनकी संख्या आज 1 करोड़ 40 लाख हो गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 02, 2025 16:03:140
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowNov 02, 2025 16:03:040
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 02, 2025 16:02:210
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowNov 02, 2025 16:02:010
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 02, 2025 16:01:530
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 02, 2025 16:01:460
Report
PSParmeshwar Singh
FollowNov 02, 2025 16:01:330
Report
GBGovindram Bareth
FollowNov 02, 2025 16:01:230
Report
GMGANESH MOHALE
FollowNov 02, 2025 16:01:110
Report
VKVishal Kumar
FollowNov 02, 2025 16:00:390
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 02, 2025 16:00:250
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 02, 2025 16:00:150
Report
Khaga, Uttar Pradesh:खागा। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह की अगुवाई में परिसर से साईं होटल होते हुए रैली पश्चिमी बाईपास पहुंची। यहां पर कस्बा इंचार्ज सत्य प्रकाश पाठक, विन्देश्व गिरि, सहित मौजूद रहे।
0
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowNov 02, 2025 15:52:240
Report