Back
बेगूसराय में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चला, ओवरब्रिज के नीचे दुकानों को ध्वस्त
JCJitendra Chaudhary
Dec 02, 2025 07:18:22
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जहां सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिलते ही प्रदेश भर में लगातार बुलडोजर एक्शन देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज बेगूसराय के लोहियानगर ओवरब्रिज के पास जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। ओवरब्रिज के नीचे वर्षों से बने अवैध घरों और दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा।जानकारी के अनुसार, लोहियानगर ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से लोगों ने अवैध तरीके से दुकानें और घर बनाकर कब्जा किया हुआ था। सोमवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण मुक्त अभियान की शुरुआत की। बुलडोजर लगते ही कई दुकानों और घरों को तोड़ा जाने लगा।इसी दौरान स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। विरोध बढ़ता देख पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद मौके पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। कई लोग अपने सामान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।आप तस्वीरों में देख सकते हैं—किस तरह बुलडोजर के सामने एक-एक कर अवैध निर्माण ध्वस्त होते गए।इस पूरे मामले पर बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि लोहियानगर ओवरब्रिज के नीचे अवैध कब्जे के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी। लोगों की सुविधा को देखते हुए अतिक्रमण हटाना जरूरी था।उन्होंने यह भी साफ किया कि यह अभियान ओवरब्रिज से लेकर जेल गेट तक लगातार चलाया जाएगा।डीएम ने कहा है की अतिक्रमण हटने से लोगों को आने-जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowDec 02, 2025 07:22:210
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 02, 2025 07:22:080
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 02, 2025 07:20:400
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 02, 2025 07:20:220
Report
KMKuldeep Malwar
FollowDec 02, 2025 07:20:070
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 02, 2025 07:19:480
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 02, 2025 07:19:240
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 02, 2025 07:19:120
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowDec 02, 2025 07:18:590
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 02, 2025 07:18:03Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Afzal Ansari (Samajwadi Party) On Discussion Over Sir Centre Directs Smartphone Makers To Pre-Install ‘Sanchar Saathi’ Application On Devices
0
Report
0
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowDec 02, 2025 07:16:410
Report
0
Report