Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
हर जिले में HSPCB डेटा: कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे डेटा नहीं
HBHemang Barua
Dec 07, 2025 02:49:37
Noida, Uttar Pradesh
Ambala Patti Mehar, Ambala - HSPCB 206.00 Bahadurgarh Arya Nagar, Bahadurgarh - HSPCB Insufficient data available in last 24 hours. Ballabgarh Nathu Colony, Ballabgarh - HSPCB 270.00 Bhiwani H.B. Colony, Bhiwani - HSPCB 263.00 Charkhi Dadri Mini Secretariat, Charkhi Dadri - HSPCB 226.00 Dharuhera Municipal Corporation Office, Dharuhera - HSPCB 273.00 Faridabad New Industrial Town, Faridabad - HSPCB 230.00 Sector 11, Faridabad - HSPCB 180.00 Sector 30, Faridabad - HSPCB 200.00 Sector- 16A, Faridabad - HSPCB Insufficient data available in last 24 hours. Fatehabad Huda Sector, Fatehabad - HSPCB 228.00 Gurugram NISE Gwal Pahari, Gurugram - IMD 287.00 Sector-51, Gurugram - HSPCB 234.00 Teri Gram, Gurugram - HSPCB 353.00 Vikas Sadan, Gurugram - HSPCB Insufficient data available in last 24 hours. Hisar Urban Estate-II, Hisar - HSPCB 130.00 Jind Police Lines, Jind - HSPCB 175.00 Kaithal Rishi Nagar, Kaithal - HSPCB 108.00 Karnal Sector-12, Karnal - HSPCB 231.00 Kurukshetra Sector-7, Kurukshetra - HSPCB 194.00 Mandikhera General Hospital, Mandikhera(Nuh) - HSPCB 104.00 Manesar Sector-2 IMT, Manesar - HSPCB 255.00 Narnaul Shastri Nagar, Narnaul - HSPCB 188.00 Palwal Shyam Nagar, Palwal - HSPCB 112.00 Panchgaon Amity University, Panchgaon - IITM 102.00 Panchkula Sector-6, Panchkula - HSPCB 124.00 Panipat Sector-18, Panipat - HSPCB 177.00 Rohtak MD University, Rohtak - HSPCB 189.00 Sirsa F-Block, Sirsa - HSPCB 107.00 Sonipat Murthal, Sonipat - HSPCB 278.00 Yamuna Nagar Gobind Pura, Yamuna Nagar - HSPCB 184.00
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Dec 07, 2025 03:49:29
Chandigarh, Chandigarh:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने युवा नेतृत्व को निखारने और पार्टी को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से देशव्यापी ‘टैलेंट हंट’ अभियान की घोषणा की है। इसको लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय टैलेंट हंट कार्यक्रम, युवाओं के लिए “संवैधानिक मूल्यों, लोकतंत्र की समृद्ध परंपराओं और कांग्रेस की मूल विचारधारा से जुड़ने का स्वर्णिम अवसर” है। संजीव भारद्वाज ने कहा कि यह टैलेंट हंट कोई साधारण प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहाँ देश के कोने-कोने से आए युवा अपने विचार, अपनी क्षमता और अपनी प्रतिबद्धता को साबित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से कांग्रेस प्रतिभावान ऊर्जावान जुझारू, और बुद्धिजीवी, युवाओं को प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर, प्रचार कोऑर्डिनेटर, के तौर पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज जब देश कुछ चुनौतीपूर्ण सवालों से जूझ रहा है, तब नई पीढ़ी को आगे आकर गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर और इंदिरा जी की विरासत को समकालीन चुनौतियों के साथ जोड़ना होगा।" उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलेगा, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आवेदन और प्रारंभिक चयन, प्रदेश स्तर पर लिखित परीक्षा, समूह चर्चा एवं साक्षात्कार, राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम चयन एवं प्रशिक्षण। चयनित युवाओं को कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों – युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवा दल आदि में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ सीधे संवाद और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। संजीव भारद्वाज ने युवाओं से अपील की, “यह सिर्फ़ नौकरी या पद का सवाल नहीं है; यह देश की दिशा और दशा बदलने का मौका है। अगर आपके अंदर गांधीवादी मूल्यों, संविधान के प्रति आस्था और न्यायपूर्ण समाज की चाह है, तो कांग्रेस आपके लिए दरवाजे खोलकर खड़ी है।” मीडिया प्रभारी ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक युवा कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट अथवा निकटতম पार्टी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कदम पार्टी में नया रक्त संचार करेगा। संजीव भारद्वाज ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को और सशक्त बनाने, संविधान की गरिमा को सुरक्षित रखने की दिशा में यह एक मजबूत पहल है।
45
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Dec 07, 2025 03:49:11
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने लिए आदिगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे उत्तरकाशी शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जनपद मुख्यालय में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म कालीन यात्रा तो सुखद है ही उससे ज्यादा शीतकालीन यात्रा काफी सुखद और सरल है। इसमें सरलता से मां गंगा और यमुना, बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन हो जाते हैं और साथ ही यहां पर शीतकाल में मौसम काफी अच्छा रहता है, जिससे यात्री और पर्यटक पहाड़ों का सुंदर दीदार कर सकते हैं और यात्रियों को सुखद अनुभव होता है। आयोजनों में शीतकालीन यात्रा की व्यवस्थाएं काफी अच्छी है और देश विदेश के श्रद्धालुओं से शीतकालीन यात्रा पर आने की अपील की गई है।
45
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Dec 07, 2025 03:48:26
Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के वरुणा घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल समिति का कहना है कि 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक वरुणा घाटी के साल्ड गांव में खेल प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में महिलाओं को निःशुल्क प्रतिभाग करवाया जाएगा। खेल प्रतियोगिता में लूडो, शतरंज, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, रस्साकसी, पिट्ठूग्राम सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेल समिति का कहना है कि आज हमारे पौराणिक ग्रामीण खेल विलुप्ति की कगार पर है साथ ही आज युवा पीढ़ी नशे की ओर जा रही है। युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और लोगों में टीम भावना जागृत करना खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य है。
44
comment0
Report
RSRajendra sharma
Dec 07, 2025 03:47:59
44
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Dec 07, 2025 03:46:48
Damoh, Madhya Pradesh:ग्रेटर नोएडा के कांट्रेक्टर के खिलाफ दमोह में हुई शिकायत, मजदूरों की बीबीयो ने की छेड़छाड़ और शोषण की शिकायत.. एंकर/ एमपी के बुंदेलखंड अंचल में मजदूरों का पलायन दशकों से बड़ी समस्या है और इस पलायन के साथ महानगरों में उन्हें क्या क्या झेलना पड़ता है वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे, दमोह में एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है जो महानगरों में मजदूरों और उनके परिवारों की हकीकत बयां करते हुए चिंता बढ़ाने वाला है। देखिए ये खास रिपोर्ट.. वी ओ / पिछड़ेपन का दंश झेल रहे एमपी के बुंदेलखंड अंचल में पलायन दशकों से अभिशाप बना हुआ है, दमोह जिले से हजारों मजदूर पलायन कर महानगरों की तरफ जाते है, रेलवे स्टेशन पर रोजाना सैंकड़ों की तादात में मजदूरों की मौजूदगी ये बताती है कि रोजगार के लिए कितने लोग अपना घर बार गांव शहर छोड़ते हैं लेकिन परदेश में इन मजदूरों और उनके परिवार के साथ क्या होता है उसकी गवाही देते हुए एक मामला दमोह एसपी के आफिस तक पहुंचा है। सालों पहले से यू पी के ग्रेटर नोएडा में मजदूरी करने गए दमोह जिले के मजदूर परिवारों की दो महिलाओं ने एसपी के दफ्तर पहुंच कर सनसनीखेज शिकायत दर्ज कराई है। इन महिलाओं के पति ग्रेटर नोएडा में एक सिविल कांट्रेक्टर के पास बिल्डिंग निर्माण का काम करते है और इस कांट्रेक्टर ने मजदूर महिलाओं के साथ बदसलूकी छेड़छाड़ और इन्हें अय्याशी के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की। इन में से पहली महिला बताती है कि उसका पति काम पर चला जाता था और फिर ठेकेदार उसके साथ हैवानियत करता था। कई दफा पैसों का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरदस्ती की और पति को बताने पर पति को जान से खत्म करने की धमकी भी दी। बाइट/ महिला नंबर 1 वी ओ / सिर्फ एक ये महिला नहीं बल्कि अब दूसरी महिला मजदूर की दास्तां सुनिये, यही कांट्रेक्टर इस महिला मजदूर के साथ शादी रचाना चाहता था और इसके लिए वो कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था, महिला ने विरोध किया तो उसे भी धमकाया गया। और महिला अपने साथ घटी घटना को बेबाकी के साथ बता रही है। बाइट/ महिला नंबर 2 वी ओ/ ये कहानी सिर्फ दो महिलाओं की नहीं बल्कि उनके मुताबिक यहां मजदूर परिवार की महिलाओं के साथ ऐसा ही सलूक किया जाता है। निर्माण कार्य की मजदूरी के लिए महानगरों में जाने वाले परिवारों के साथ ऐसा ही सलूक हो रहा है, लोकलाज के डर से अधिकांश महिलाएं चुप रह जाती है तो कइयों को डरा धमका कर शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। इन महिलाओं में से एक के पति का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला कांट्रेक्टर सतीश उनकी बीबी पर बुरी नीयत रखता है और कई बार उसने छेड़छाड़ की और जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो यातनाएं दी और जैसे तैसे वो और उसका परिवार जान बचाकर अपने जिले दमोह वापस आए है। मामला यहीं तक सीमित नहीं बाकी मजदूर का आरोप है कि दमोह आने के बाद भी ठेकेदार उसे फोन लगाकर धमका रहा है और वापस नोएडा आने का दबाव बना रहा है और न आने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। बाइट/ पीड़ित मजदूर वी ओ / दमोह के एसपी ऑफिस पहुंची दो
20
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Dec 07, 2025 03:46:24
Damoh, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल को मिला प्रशंसा पत्र, डीएम ने कहा आपातकालीन स्थिति में सबने किया बड़ा सहयोग.. दमोह में बीते दिनों जहरीले बीज खाने से एक साथ 51 बच्चों के बीमार होने के मामले में बड़ी राहत की बात है कि सभी बच्चे अब पूर्ण स्वस्थ्य हो गए है और उनके स्वस्थ्य होने की खुशी सभी को है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने और उन्हें बेहतर इलाज देने के लिए दमोह के जिला अस्पताल की महत्व्पूर्ण भूमिका रहा है जिसे लेकर अस्पताल प्रबंधन डाक्टर और स्टाफ की तारीफ भी हो रही है। जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर ने एक प्रशंसा पत्र जारी कर अस्पताल के तमाम अमले को बधाई दी है। कलेक्टर सुधीर कोचर के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के आने के बाद डॉक्टर्स और स्टाफ ने जो संजीदगी दिखाई उसका फल है कि कोई अनहोनी नहीं हो पाई और सभी बच्चे सुरक्षित है। डीएम ने भविष्य में भी ऐसे ही योगदान को आशा जताई है।
0
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Dec 07, 2025 03:46:00
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर शादी बनी ठगी का खतरनाक जाल लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, ₹1.75 लाख की ठगी! सीहोर के भेरूंदा तहसील के ग्राम राला से ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। शादी के नाम पर ठगी करते हुए एक शातिर लुटेरी दुल्हन गैंग पकड़ा गया है। राला निवासी भोले-भाले युवक सचिन गुप्ता को प्रेम, शादी और नए घर के सपनों में फंसाकर गैंग ने ₹1 लाख 75 हजार रुपये हड़प लिए। दलाल के जरिए रिश्ता तय कराया गया, लुटेरी गैंग ने वीडियो कॉल के माध्यम से लड़के को देखा और पसंद किया था, इस लुटेरी दुल्हन का नाम रानी बताया जा रहा है बाकी दे की संस्था इंदौर के माध्यम से शादी करवाई गई और महज दो दिन बाद दुल्हन को भगाने की साजिश रच दी गई। शादी के दो दिन बाद दुल्हन की तथाकथित भाभी कार लेकर पहुँची, चेहरा दिखाने से इनकार किया, सवाल पूछने पर परिवार से गाली-गलौज की। शक गहराया तो ग्रामीणों ने मोर्चा संभाल लिया और भागने से पहले ही महिलाओं और ड्राइवर को धर दबोचा। अगर ग्रामीण समय पर सक्रिय न होते तो एक और परिवार बर्बादी के कगार पर पहुँच जाता। भीड़ जुटते ही गैंग के मंसूबे धरे के धरे रह गए और तीनों को सीधे भेरूंदा थाने पहुँचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे ठगी नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है। भेरूंदा पुलिस लुटेरी दुल्हन सहित गैंग के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है जल्द और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। बाइट- दूल्हे के परिजन बाइट - रोशन जैन एसडीओपी
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Dec 07, 2025 03:45:36
Patna, Bihar:पटना में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आयकर गोलम्बर से डाकबंगला चौराहा तक नई ट्रैफिक योजना लागू की गई है। यह व्यवस्था 07 दिसंबर 2025 से लागू होगी. आयकर गोलम्बर से डाकबंगला तक नेहरू पथ पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। बुद्ध मार्ग से जीरोमाइल गोलम्बर नीचे तक बुद्ध मार्ग से जीरोमाइल गोलम्बर नीचे तक तीन पहिया / चार पहिया वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी。 पार्किंग की नई व्यवस्था इस्लामिया मंदिर या बुद्ध मार्ग का उपयोग करने वाले आमजन अपनी चार पहिया निजी वाहन तारामंडल के सामने बने स्मार्ट मल्टी लेवल पार्किंग (क्षमता–96 वाहन) में पार्क कर सकते हैं。 तीन पहिया वाहनों की पार्किंग मल्टी मॉडल पार्किंग में होगी。 मौर्यलोक कॉम्प्लेक्स आने वाले वाहन चालक मौर्यलोक स्थित स्मार्ट मल्टी लेवल पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं。 इन दोनों मार्गों पर तीन पहिया / चार पहिया वाहनों की पार्किंग सख्त मना है। नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Dec 07, 2025 03:45:20
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही- 04 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल, 01 बन्दूक व 40 कारतूस के साथ 01 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ द्वारा थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में की गयी गिरफ्तारी।। एसटीएफ द्वारा की गयी कार्यवाही में अवैध हथियारों का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, उ0प्र0 से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े है तार ।। पकड़े गये अभियुक्त का सम्बन्ध वर्ष 2016 में पंजाब में हुए नाभा जेल ब्रेक काण्ड से रहा है जिसमें अभियुक्त द्वारा नाभा जेल ब्रेक के अभियुक्तों/कुख्यात गैंगस्टरों को कारतूस उपलब्ध कराये गये थे जिनका प्रयोग जेल ब्रेक में हुया था अभियुक्त उस मामले में साढ़े छःसाल पिटयाला जेल में निरुद्ध रहा। तथा एनआईए द्वारा वर्ष 2023 में उसकी गनहाऊस में रेड की गयी थी जिसमें एनआईए दोनों भाइयों को पकड़कर पूछताछ हेतु अपने साथ ले गयी थी। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राज्य एस.टी.एफ. की कुमायूँ युनिट द्वाराअब तक कुल 04 प्रकरणों में 16अवैध पिस्टल, 01 बंदूक व 40 जिन्दा कारतूसो के साथ 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है।
0
comment0
Report
Dec 07, 2025 03:43:14
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top