Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
चुनाव: NDA के साथ इजहार अली का गठबंधन, मुसलमानों ने BJP को समर्थन
RRRakesh Ranjan
Nov 14, 2025 10:45:12
Noida, Uttar Pradesh
ओम प्रकाश राजभर से अलग होकर अपना अलग दल बनाने वाले सुहेलदेव भारतीय जन सेवा दल के संयोजक इजहार अली ने बिहार चुनाव में एनडीए के साथ गठबंधन किया उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने हमसे मुलाकात करके बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी आज उसके नतीजे सामने हैं बिहार के मुसलमान ने बीजेपी का साथ दिया और आने वाले 2027 यूपी के विधानसभा चुनाव में भी बड़ी संख्या में मुसलमान बीजेपी के साथ रहेगा।
169
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVARUN SHARMA
Nov 14, 2025 12:17:41
Kapurthala, Punjab:पावन नगरी सुलतानपुर लोधी में 12 ज्योति स्वरूपों के आगमन पर निकल गई शोभायात्रा 12 पावन ज्योति स्वरूपों के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह पुष्प वर्षा के साथ शोभा यात्रा का भव्य स्वागत 4 दिनों तक होने जा रहा विशाल धार्मिक समागम एंकर : श्री सत्य सनातन सेवा समिति (रजि) द्वारा श्री सिंह भवानी मंदिर में 12 पावन ज्योति स्वरूपों का आगमन 14 से 16 नवंबर को करवाया जा रहा है। इस संबंधी 12 पावन ज्योति स्वरूपों के आगमन को लेकर सुलतानपुर लोधी में भव्य शोभा यात्रा सजाई गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ भावेश स्वागत किया गया। *कहां-कहां से आए हैं मां ज्योति स्वरूप* बता दें कि शोभा यात्रा के दौरान 12 पावन ज्योति स्वरूप मां वैष्णो देवी जी, मां चिंतपूर्णी जी, मां बगलामुखी जी ,मां ज्वालामुखी जी ,मां ब्रजेश्वरी देवी जी कांगड़ा ,मां शकुंभरी देवी जी सहारनपुर ,मां शीतला देवी जी ,मां नैना देवी जी ,मां त्रिपुरमालिनी जी जालंधर ,मां चामुण्डा देवी जी ,मां मनसा देवी जी ,मां महाकाली कलकत्ते वाली जी का आगमन हुआ।
0
comment0
Report
SGSatpal Garg
Nov 14, 2025 12:16:49
Patran, Punjab:तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी और ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे पंजाब में जश्न का माहौल छा गया। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही दोपहर बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। शुतराना हल्का के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर के कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुँचे और बधाइयों का दौर शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और जीत का श्रेय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को दिया। उनका कहना था कि राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों और पारदर्शी सरकार की नीति पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। कार्यालय में मौजूद युवाओं ने झंडे लहराते हुए ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘आप सरकार—काम की सरकार’ के नारे लगाए। माहौल पूरी तरह उत्साह और जश्न से भरा दिखाई दिया। स्थानीय नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और कामकाज पर भरोसा जताया था, जिसका नतीजा आज के चुनाव परिणाम में साफ दिखा। विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि राज्यभर में आम आदमी पार्टी के समर्थक बड़ी उम्मीदों के साथ जश्न मना रहे हैं और यह जीत पार्टी की जन-सेवा की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 14, 2025 12:15:33
Ranchi, Jharkhand:घाटशिला की जनता ने बीजेपी की नकारात्मक राजनीति को दिया करारा जवाब: JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रचंड जीत यानी मुख्य रूप से वोटो की गिनती के बाद jmm प्रत्याशी सोमेश सोरेन 32 हजार से अधिक वोटो से आगे चल रहे है। इस जीत पर पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह जनादेश घाटशाला की जनता द्वारा दिशाम गुरु शिबू सोरेन और पूर्व विधायक रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में किए गए कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है और इसी विश्वास के साथ JMM के प्रत्याशी सोमेश सोरेन को दोगुने अन्तर से आशीर्वाद दिया है。 सुप्रियो ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार नकारात्मक राजनीति बीजेपी ने शुरू की और जिसका नेतृत्व बाबूलाल मरांडी ने किया, उस पूरे प्रपंच को जनता ने उजागर कर दिया और उसे सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अब यह सोचना चाहिए कि ऐसे नकारात्मक लोगों को पार्टी से विदाई देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा हम रोजगार, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और विकास की बात कर रहे थे, वहीं बीजेपी समाज में भ्रम फैलाने का खेल खेल रही थी। घाटशिला की जनता ने उन्हें करारा चमाट दिया है。 अपने बयान में सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक बार फिर दोहराया खायेंगे हमारा, मोटा होंगे हमारी पार्टी में और हल जोड़ने का काम दूसरी पार्टी में करेंगे तो जनता ने इसका सीधा जवाब दे दिया है। बिहार परिणाम पर टिप्पणी बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह जनादेश नहीं बल्कि ज्ञानदेश है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि कभी किसी राज्य में ऐसा परिणाम नहीं आया। कोई भी मतदाता इस फैसले को पचा ले, यह असंभव है। उन्होंने कहा कि JMM वहां चुनाव में मौजूद नहीं थी अगर हम होते, तो निश्चित तौर पर कुछ बेहतर परिणाम ला सकते थे。
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 14, 2025 12:15:21
Keonjhar, Odisha:ପଦଯାତ୍ରା ଆଙ୍କର,ବାଲେଶ୍ଵର ଜିଲ୍ଲା ନୀଳଗିରି ଦିନକିଆ ଗସ୍ତରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚరଣ ମାଜୀ,ଏନେଇ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ବିଭିନ୍ନ କାଯ୍ୟକ୍ରମ ସାରି ଭୁବନେଶ୍ୱର ଫେରି ଯାଇଛନ୍ତି। ସର୍ଦ୍ଦାର ବଲ୍ଲଭାହାଇ ପଟେଲ ଙ୍କ ୧୫୦ ତମ ଜୟନ୍ତି ଅବସରରେ ଆୟୋଜିତ ବିଶାଳ ପଦଯାତ୍ରା କୁ ପତାକା ଦେଖାଇ ଶୁଭାରମ୍ଭ କରିଥିଲେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ। ଏହାସହ ଐତିହାସିକ ନୀଳଗିରି ଠାରୁ ମିତ୍ରପୁର ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ପଦଯାତ୍ରା ରେ ମୁଖ୍ୟ ମନ୍ତ୍ରୀ ସାମିଲ ହୋଇ ହଜାର ହଜାର ଲୋକଙ୍କ ଗହଣରେ ଦୈଡିଥିଲେ । ଏହି ପଦଯାତ୍ରା ଯୁବଗୋଷ୍ଠୀ ଙ୍କୁ ବେଶ୍ ପ୍ରଭାବିତ କରିବ, ପଦଯାତ୍ରା ସମସ୍ତ ଙ୍କୁ ଏକତା , ଦେଶପ୍ରେମ ଓ ସମର୍ପଣ ଭାବରେ ବନ୍ଧିକି ରଖିଛି । ମୋଦୀ ଜୀ ଙ୍କ ଆହ୍ବାନ ରେ ୨୦୪୪ବିକଶିତ ଭାରତ ଗଠନରେ ଓଡ଼ିଶା ଏକ ଇଞ୍ଜିନ ହିସାବରେ ନେତୃତ୍ୱ ନେଉଛି । ସେହିଭଳି ୨୦୩୬ ରେ ଓଡ଼ିଶା ଗଠନ କୁ ୧୦୦ ବର୍ଷ ପୂର୍ତ୍ତି ହେବ ସେହି ସମୟରେ ଆମ ଯୁବ ଗୋଷ୍ଠୀ ସମୃଦ୍ଧ ଓଡ଼ିଶା ଗଠନ କରିବାରେ ନେତୃତ୍ୱ ନେବେ ବୋଲି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ ଗଣମାଧ୍ୟମ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ରଖିଥିଲେ । ନୀଳଗିରି ପୋଲିସ ପଡ଼ିଆରେ ଆୟୋଜିତ ବିରାଟ ସମାବେଶ ରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଉଦବୋଧନ ଦେଇଥିବା ସହ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ନୀଳଗିରି ଜଗନ୍ନାଥ ମନ୍ଦିର ମଧ୍ୟ ପରିଦର୍ଶନ କରିଥିଲେ । ଏହାସହ ସର୍ଦ୍ଦାର ଵଲ୍ଲଭଭାଇ ପଟେଲ ଙ୍କ ମୂର୍ତ୍ତି କୁ ଉଦ୍ଘାଟନ କରିଥିଲେ,ଆଜି ଆୟୋଜିତ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ହଜାର ହଜାର ସଂଖ୍ୟାରେ ଯୁବକ, ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ, ମହିଳା ଓ ବରିଷ୍ଠ ମାନ୍ୟଗଣ୍ୟ ବ୍ୟକ୍ତି ଯୋଗେ ଦେଇଥିଲେ । କ୍ରୀଡ଼ା ମନ୍ତ୍ରି ସୂର୍ୟବଂଶୀ ସୁରଜ ଙ୍କ ସମେତ ବାଲେଶ୍ଵର ସାଂସଦ ପ୍ରତାପ ଚନ୍ଦ୍ର ଷଡ଼ଙ୍ଗୀ, ବିଧାୟକ ସନ୍ତୋଷ ଖଟୁଆ, ମାନସ ଦତ୍ତ, ପଦ୍ମଲୋଚନ ପଣ୍ଡା ବରିଷ୍ଠ ନେତା,ଜିଲ୍ଲାପାଳ ସୂଯ୍ୟବଂଶୀ ମୟୂର ବିକାଶ, ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ଉପ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ଏସପି ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ।ଏନେଇ ଏହି କାଯ୍ୟକମରେ ଜିଲ୍ଲା ର ବିଭିନ୍ନ ବ୍ଲକ ରୁ ହଜାର ହଜାର ଲୋକମାନେ ସାମିଳ ହୋଇଥିଲେ ବାଇଟ, ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ, ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ।
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Nov 14, 2025 12:11:41
Narayanpur, Chhattisgarh:एंकर - जिला पुलिस कार्यालय नारायणपुर में आज एक भावनात्मक और गर्व से भरा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने छत्तीसगढ़ शौर्य पदक–2025 प्राप्त बस्तर फाइटर महिला आरक्षक निशा कचलाम और अमर शहीद बीरेंद्र शोरी की पत्नी शीतल शोरी को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर जवान अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और साहस से प्रदेश की शांति एवं सुरक्षा को मजबूत बनाए हुए हैं। सुश्री निशा कचलाम और शहीद वीरेंद्र शोरी के परिवार को सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का विषय है। शहीदों का बलिदान अमूल्य है—हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 14, 2025 12:11:25
Bhilwara, Rajasthan:लोकेशन - मांडल जिला - भीलवाड़ा विधानसभा- मांडल स्थानीय संवाददाता:- जितेंद्र सिंह मोबाइल नंबर:- 9828504062 जिला संवाददाता - दिलशाद खान मोबाइल नंबर- 9784859773 Twitter: - नेशनल हाईवे 48 पर भीषण हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत मांडल भीलवाड़ा मांडल थाना क्षेत्र के धुलखेड़ा के समीप शुक्रवार को नेशनल हाईवे 48 पर भारत सरकार लिखी आर्टीगा कार और स्कूटी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवक मांडल की ओर आ रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही भारत सरकार लिखी आर्टीगा कार ने उसकी स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मांडल थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी एवं आर्टीगा कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने मृतक के शव को उपजिला अस्पताल मांडल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रनीकपूरा निवासी रतन लाल पुत्र धन्ना लाल गुर्जर के रूप में हुई है। परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है, जहां घर में मातम का माहौल है। हादसे के बाद पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही के चलते इस तरह के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और गति नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 14, 2025 12:11:11
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के मनोबल को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा सांसद भोजराज नाग के नींबू काटने वाले बयान ने कर्मचारियों में नाराज़गी पैदा कर दी है। अब कर्मचारी संघ ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारियों के मनोबल पर इन दिनों बड़ी बहस छिड़ी है। कांकेर लोकसभा से भाजपा सांसद भोजराज नाग ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फोन न उठाने वालों का नींबू काट देंगे। बस, यही बयान अब सियासी और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा हमारी सेवा के इतने वर्षों में ऐसा बयान कभी नहीं सुना। कर्मचारी पूरी निष्ठा से सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में लगे रहते हैं। संवैधानिक पद पर बैठे किसी जनप्रतिनिधि का ऐसा कहना कर्मचारियों का मनोबल तोड़ता है। कई बार कर्मचारी काम में इतने व्यस्त होते हैं कि फोन उठा पाना मुश्किल होता है। साइबर फ्रॉड के डर से भी अननोन नंबर नहीं उठाते। ऐसे बयान देना उचित नहीं। कर्मचारी संघ का कहना है कि अगर कर्मचारी अपना काम ईमानदारी से न करते, तो राज्य की विकास गति आज इस स्तर पर नहीं होती। वे यह भी कहते हैं कि जनप्रतिनिधि और कर्मचारी दोनों ही जनता की सेवा करते हैं, इसलिए आपसी सम्मान बेहद जरूरी है। कर्मचारीयों ने सांसद के बयान को अनुचित और मनोबल गिराने वाला बताया है। उनका कहना है कि जनता के काम में कोई लापरवाही नहीं होती और कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति के कार्य को प्राथमिकता से निपटाया जाता है। अब सवाल यह है कि क्या सांसद की ओर से इस बयान पर कोई सफाई दी जाएगी, या यह विवाद आगे और गहराएगा। फिलहाल कर्मचारी संघ ने साफ कर दिया है कि वे इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं करेंगे।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 14, 2025 12:10:41
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top