Back
दिल्ली नगरपालिका उपचुनाव: चाँदनी चौक में भाजपा ने अभियान की शुरुआत की
HBHemang Barua
Nov 12, 2025 13:03:15
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने संगठात्मक बैठकों के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। चाँदनी चौक नगर निगम वार्ड उपचुनाव के कार्यालय का लोक समर्पण हुआ। चाँदनी चौक शांति देसाई, जम्बू प्रसाद जैन, रामचंद्र अमर, बिशमभर दत्त शर्मा, वासुदेव captain जैसे कर्मठ नेताओं की कर्मभूमि, कर्मशील कार्यकर्ताओं के बल पर हम चाँदनी चौक नगर निगम वार्ड पुनः जीतेंगे और यहां का समग्र विकास करेंगे – वीरेन्द्र सचदेवा। भाजपा एक परिवार है और यहां का हर कार्यकर्ता हर कीमत पर भाजपा की जीत के लिए समर्पित है तो 30 नवम्बर को जीत हमारी निश्चित है – प्रवीन खंडेलवाल। नई दिल्ली 12 नवम्बर: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने संगठात्मक बैठकों के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। बैठकों में क्षेत्रीय सांसद, विधायक, वार्ड चुनाव संयोजक, प्रभारी मंत्री के साथ शक्ति केंद्र प्रमुख स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मलित हुए। कल मंगलवार से सभी प्रत्याशी डोर टू डोर कैम्पेन प्रारम्भ करेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा आज सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल, दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह एवं चुनाव संयोजक श्री पंकज जैन के साथ चाँदनी चौक नागरिक वार्ड 74 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री समुन कुमार गुप्ता के चुनाव कार्यालय पूजन में सम्मिलित हुए और तत्पश्चात कार्यालय को कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव कार्य हेतु समर्पित किया। इस अवसर चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग एवं भाजपा नेताओं श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री रोहित शर्मा, श्री मनोज जिंदल, श्री कमल बागड़ी, श्री विकेश सेठी, श्री प्रवीन जैन, श्री कुलदीप सिंह, श्री गोपाल गर्ग, श्री अशोक गुड्डन, श्री नीरज भारद्वाज, श्रीमती सारिका श्रीवास्तव, श्री जसवीर कोहली, श्रीमती लता सोढ़ी, श्री राजा खारी आदि सम्मलित हुए और भाजपा प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं। इसी अवसर पर श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की चाँदनी चौक वार्ड भाजपा की वो कर्मभूमी है जिसने श्री शांति देसाई, श्री जम्बू प्रसाद जैन, श्री रामचंद्र अमर, श्री बिशमभर दत्त शर्मा, श्री वासुदेव कप्तान जैसे जनसेवक नगर निगम नेतृत्व के लिए दिये हैं और 1980 में भाजपा स्थापना से अब तक अधिकांश चुनाव में भाजपा का ही पार्षद चुना है। उन्होंने कहा की कर्मशील कार्यकर्ताओं के बल पर हम चाँदनी चौक नगर निगम वार्ड पुनः जीतेंगे और यहां का समग्र विकास करेंगे। सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की भाजपा एक परिवार है और यहां का हर कार्यकर्ता हर कीमत पर भाजपा की जीत के लिए समर्पित है तो 30 नवम्बर को जीत हमारी निश्चित है।
107
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAMIT AGGRWAL
FollowNov 12, 2025 14:37:160
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowNov 12, 2025 14:37:030
Report
AKAtul Kumar
FollowNov 12, 2025 14:36:510
Report
VSVishnu Sharma1
FollowNov 12, 2025 14:36:410
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 12, 2025 14:36:170
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 12, 2025 14:35:590
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowNov 12, 2025 14:35:350
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 12, 2025 14:35:140
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 12, 2025 14:34:570
Report
VPVinay Pant
FollowNov 12, 2025 14:34:490
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 12, 2025 14:32:310
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 12, 2025 14:32:060
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 12, 2025 14:31:550
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 12, 2025 14:31:430
Report