Back
केवल अपनत्व नहीं, करवाचौथ पर सीएम रेखा गुप्ता ने लगाई परंपरा की नई मिसाल
AKAshok Kumar1
Oct 11, 2025 01:19:24
Noida, Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘अपनों’ संग मनाया परंपरा और अपनत्व का उत्सव करवाचौथ मुख्यमंत्री जनसेवा सदन मे करवाचौथ का पूरे मनायोग और परंपरा से आयोजन करवाचौथ पर्व भारतीय परंपरा, श्रद्धा और उल्लास का संगम: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2025
मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आज परंपरा, श्रद्धा, उल्लास व उमंग के साथ करवाचौथ पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने विशेष व्यवस्था की और वातावरण को अपनत्व से सराबोर कर दिया। इस समारोह में देश व दिल्ली की कई महिला हस्तियां उपस्थित थी, जिन्होंने इस पर्व में पूरे मनोयोग से भागीदारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि राजधानी में ऐसी परंपराओं को न केवल संजोया जाए, बल्कि उन्हें और गरिमामय तरीके से मनाया जाए, क्योंकि ये पर्व हमारे समाज में पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
श्रीमती रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला करवाचौथ का पर्व था, इसलिए उन्होंने अपने कैंप कार्यालय में इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने की पूरी तैयारी की। इस समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की पत्नी, महिला सांसद, सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, महिला विधायक व पुरुष विधायकों की पत्नियां, महिला पार्षद, दिल्ली सरकार की महिला अधिकारी, विभिन्न संस्थानों व संस्थाओं से जुडी महिलाओं सहित अनेक प्रमुख महिला हस्तियां भी उपस्थित थी। शाम को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन का वातावरण विशेष दिख रहा था, चारों ओर व्रती महिलाएं एक दूसरे को करवाचौथ की शुभकामनाएं देती नजर आ रही थीं। इस दृश्य ने तो मन को भावों से भर दिया, जब महिलाएं वहां बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूती और आशीर्वाद लेती दिखीं। कार्यक्रम में सबसे पहले करवाचौथ की कथा का आयोजन किया गया, जिसे सभी व्रती महिलाओं ने पूरे मनोयोग से सुना। उसके बाद वातावरण को उमंग व उल्लास से भरने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में व्रती महिलाओं ने सहभागिता दिखाई। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने पहली बार दिल्ली में इतने मनोयोग व उमंग से करवाचौथ का पर्व मनाया है। उनका कहना था कि यह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ही प्रयास है, जिन्होंने इस पर्व को विशेष बना दिया। उसके बाद जैसे ही चंद्रदेव का उदय हुआ, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य महिलाओं ने पूरी परंपरा और मनोयोग के साथ अपने पतियों की दीर्घायु की कामना करते हुए इस व्रत को संपूर्ण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति और नारी जीवन की महान परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व केवल पति-पत्नी के बीच अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे पारिवारिक मूल्यों, त्याग, प्रेम और एकता की जीवंत अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा कि करवाचौथ का व्रत भारतीय नारी की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण है, जो पति की दीर्घायु, परिवार की समृद्धि और जीवन की मंगलकामना के लिए पूरे मनोयोग और उत्साह से किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के बदलते समय में भी यह पर्व हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का सशक्त माध्यम है। इस व्रत की सबसे सुंदर विशेषता यह है कि इसमें केवल उपवास ही नहीं, बल्कि भावनाओं का संगम, रिश्तों की ऊष्मा और परिवार के प्रति समर्पण का संदेश निहित है। उन्होंने कहा कि करवाचौथ के अवसर पर महिलाएं सजे-धजे पारंपरिक परिधानों में जब एकत्रित होकर कथा सुनती हैं, एक-दूसरे को शुभकामनाएं देती हैं और चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं, तो वह दृश्य भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवंत कर देता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि राजधानी में ऐसी परंपराओं को न केवल संजोया जाए, बल्कि उन्हें और गरिमामय तरीके से मनाया जाए, क्योंकि ये पर्व हमारे समाज में पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं और प्रेम, श्रद्धा व अपनत्व की भावना को और गहरा बनाते हैं।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 11, 2025 18:46:4329
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 11, 2025 18:46:3184
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 11, 2025 18:46:2133
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 11, 2025 18:46:0737
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 11, 2025 18:45:5345
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 11, 2025 18:45:1247
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 11, 2025 18:36:4442
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 11, 2025 18:36:3239
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 11, 2025 18:36:16Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष /महानगर अध्यक्षों का किया ऐलान पार्टी संगठन के 27 जिलों के पदाधिकरियों के नाम का हुआ एलान
72
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 11, 2025 18:36:0742
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowNov 11, 2025 18:35:4815
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 11, 2025 18:34:28Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP MLA TARVINDER SINGH MARWAH LEADS A CANDLE MARCH OVER DELHI CAR BLAST INCIDENT TARVINDER SINGH MARWAH (BJP)
84
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 11, 2025 18:34:1764
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowNov 11, 2025 18:33:5845
Report
NSNeeraj Sharma
FollowNov 11, 2025 18:33:1399
Report