Back
जयपुर वेटरंस ऑनर रन में धर्मेंद्र पूनिया ने 21 किमी एक घंटे 3 मिनट में जीता
VSVishnu Sharma
Dec 07, 2025 05:03:24
Jaipur, Rajasthan
सेना की दक्षिण पश्चिम कमान की ओर से जयपुर में पूर्व सैनिकों की वीरता और बलिदान के सम्मान में ऑनर रन मैराथन आयोजित की गई। इस मैराथन में सैनिकों के साथ बच्चे, युवा, महिला और बुजुर्गों ने दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल माधवेंद्र सिंह ने फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा यह केवल दौड़ नहीं, शहीदों के प्रति सम्मान है। Indian Army की दक्षिण पश्चिम कमान की ओर से जयपुर में रविवार को जयपुर वेटरन्स ऑनर रन आयोजित की गई। अल्बर्ट हॉल से सुबह करीब छह बजे 21 किलोमीटर मैराथन का फ्लैग ऑफ किया गया। ऑनर्स रन में हर उम्र के लोग शामिल हुए। इसके बाद दस और पांच किलोमीटर की दौड़ शुरू की गई। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे के सैनिक धर्मेंद्र पूनिया 21 किलोमीटर मैराथन के फर्स्ट विनर रहे। धर्मेंद्र ने यह दौड़ एक घंटा 3 मिनट 10 सेकेंड में पूरी की। मैराथन के मार्गों पर व्यवस्था संभालने के लिए जगह लग पुलिस के साथ सैनिकों ने भी मोर्चा संभाला। इस आयोजन को देखते हुए सिंधी कैंप स्टैंड से आने-जाने वाली बसों को भी डायवर्ट किया गया था। जयपुर वेटरन्स ऑनर्स रन में शामिल होने प्रदेशभर के अलग अलग क्षेत्रों से सैनिक-पूर्व सैनिक और छात्र व अन्य लोग आए। झुंझूनूं के आर्मी स्कूल से 40 रनर पहुंचे जिनमें से 20 ने 10 किलोमीटर की मैराथन में हिस्सा लिया और 20 ने 5 किलोमीटर की रन में हिस्सा लिया है। मैराथन में सेना से रिटायर्ड 64 साल के सूबेदार लादू सिंह से लेकर दस वर्षीय अरमान ने सैनिकों के प्रति जज्बा दिखाया। इधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है ठंड के बीच इतने सारे युवा जोश के साथ दौड़ में शामिल हो रहे हैं। यह सेना के प्रति हमारे सम्मान की भावना को दिखाता है। यह दौड़ हमारे देश के अमर शहीदों को समर्पित है। ऑनर रन उन वीर सपूतों के सम्मान में है, जो मातृभूमि के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर गए। गुलाबी नगरी में सुबह के समय मौसम बड़ा सुहाना है। ऐसे में दौड़ने आए जनता और इन सैनिकों का जज्बा काबिल-ए-तारीफ है। सैनिकों का देश के प्रति महत्वपूर्ण योगदान है। आज इनकी बदौलत ही हम सब सुख चैन की नींद सो रहे हैं। आज जयपुर वासियों का जाज्बा भी देखने को मिल रहा है। ये केवल एक दौड़ नहीं है। ये हमारे राष्ट्र के और अमर शहीदों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। जिन्होने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। इन सैनिकों की भावना का सम्मान करना है। रिटायर्ड एडमिरल जनरल माधवेंद्र सिंह ने कहा देशवासियों को मालूम होना चाहिए भूतपूर्व सेनिकों ने कितना योगदान दिया है। देश प्रगति कर रहा है तो इसमें सैनिकों की भूमिका है। सैनिक जल, जंगल,रेगिस्तान या बर्फीली चोटियाँ पर सुरक्षा कर रहे हैं। भूतपूर्व सैनिकों को भी सुरक्षा में ले सकते हैं। रिटायर्ड कर्नल देवानंद गुर्जर ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है, सेना में इनका योगदान रहा है। देश में बहुत सारी दौड़ें की जा रही है, लेकिन यह ऑनर रन देश के सैनिकों के सम्मान है इससे देश प्रेरणा लेगा। सेना की ओर दूसरे स्थानों पर भी आयोजित की जाएगी। आने वाले दिनों में हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी ताकि युवाओं को सीख मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowDec 07, 2025 08:38:17Noida, Uttar Pradesh:DFO राम सिंह यादव का बयान,अब तक 10 लोगों को भेड़िया बना चुका शिकार,32 लोगों को कर चुका है घायल, आदमखोर भेड़िये की चल रही तलाश,
0
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowDec 07, 2025 08:37:420
Report
SBShowket Beigh
FollowDec 07, 2025 08:37:340
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 07, 2025 08:37:180
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 07, 2025 08:37:040
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowDec 07, 2025 08:36:490
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowDec 07, 2025 08:36:280
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 07, 2025 08:36:090
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 07, 2025 08:35:510
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowDec 07, 2025 08:35:310
Report
NKNished Kumar
FollowDec 07, 2025 08:35:190
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 07, 2025 08:32:430
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 07, 2025 08:32:250
Report
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowDec 07, 2025 08:31:550
Report