Back
CJI ने साइबर अपराधों पर चिंता जताई, साइबर स्पेशल कोर्ट की मांग
MPMahesh Pareek
Feb 20, 2026 18:30:31
Jaipur, Rajasthan
CJI, CM और जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी की पोडियम बाईट यूज करें
इंट्रो- सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने देश में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि उनके नाम से आए दिन नई साइट बन जाती है और उसमें मेरे फोटो अपलोड हो जाते हैं। इसी तरह की साइट से मेरी बेटी और बहन को मैसेज भेजे गए, लेकिन वो उनकी भाषा समझ गई। जब मैंने इसकी शिकायत साइबर पुलिस में की तो पता चला कि ये सभी साइट्स नाइजीरिया में बन रही हैं।
सीजेआई ने यह विचार शुक्रवार को आरआईसी में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि हमें बचपन में सिखाया जाता है कि पहले सोचो फिर बोलो, पहले विचार करो फिर काम करो। डिजिटल अपराध से बचने के लिए हमें इसी को अमल में लाना होगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध इस चिंताजनक हालत में बढ़ गया है कि साइबर फ्राड से पचास हजार करोड रुपए ठगे गए हैं और करीब 66 लाख शिकायतें लंबित चल रही हैं।
बॉडी- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि तकनीक दोधारी तलवार बन चुकी है। एक तरफ डिजिटल तकनीक का अपना फायदा है तो दूसरी तरफ हमें सचेत रहना भी जरूरी है। साइबर सुरक्षा आज के समय की मांग है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में साइबर स्पेशल कोर्ट स्थापित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आज से दस साल पहले पीएम मोदी ने डिजीटल इंडिया का सपना देखा था, तब यह कई लोगों को असंभव लगता था। आज सब्जीवाला ऑनलाइन पैसा ले रहा है। यहां तक की पहले की तरह घर से निकलने पर पैसा संभाल कर रखने की जरूरत भी खत्म हो गई है, लेकिन प्रगति के साथ चुनौती भी आती है।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि आजकल हाईकोर्ट में स्कूल की घंटी की तरह रोजाना बम की धमकियां मिल रही है और यह एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार हो चुका है। हर बार हम काम बंद कर बाहर निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि साइबर फ्राड दस ट्रिलियन डालर को पार कर चुका है। वहीं लाखों केसों की जांच लंबित चल रही है। पहले हाथ में हथियार लेकर कानून को चुनौती दी जाती थी, लेकिन आज तकनीक के साथ अपराध हो रहे हैं। उन्होंने चेताया कि तकनीक के साथ नहीं चले तो वह हमें बहाकर ले जाएगी।
महेश पारीक, जयपुर।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 20, 2026 19:01:340
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 20, 2026 19:00:510
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 20, 2026 19:00:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 19:00:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 19:00:130
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 20, 2026 18:46:290
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 20, 2026 18:45:550
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 20, 2026 18:45:400
Report
0
Report
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 20, 2026 18:35:290
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 20, 2026 18:34:560
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 20, 2026 18:32:200
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 20, 2026 18:31:490
Report