Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001
सीएम मोहन यादव का बिहार प्रचार: 26 सीटों पर धुआंधार प्रचार
ANAnil Nagar1
Nov 14, 2025 06:45:10
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
भोपाल सीटें जहाँ मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रचार के लिए पहुंचे थे बिहार विधानसभा की 26 सीटों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धुआंधार प्रचार किया. इनमें पटना शहरी क्षेत्र में आने वाली कुम्हरार, पटना ग्रामीण की सीट बिक्रम हिसुआ, गया शहर, बगहा, सिक्ता, सहरसा, कटोरिया, अलमनगर, नाथनगर, दिघा, मानेर, फुलपारस, फतुहा, बांकीपुर मधेपुरा, बिसफी, वजीरगंज, बेलहार, पिपरा, बोधगया, ढाका, चिरैया नरकटिया, मोतीहारी और सीतामढ़ी शामिल हैं.
133
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BDBabulal Dhayal
Nov 14, 2025 08:30:10
Jaipur, Rajasthan:अंता उपचुनाव में बीजेपी के हार की कई वजह आ रही सामने भाजपा के तमाम स्थानीय दिग्गज चुनाव में दिखावा करते रहे लेकिन मन से साथ नहीं लगे। भाजपा के साथ भीतरघात हुआ और टिकट बांटने में देरी हुई। बूथ मैनेजमेंट फेल हो गया। भाया के विरोध का वोट भाजपा उम्मीदवार को जाने के बजाय निर्दलीय नरेश मीणा के खाते में चला गया। बीजेपी दलित वोटों में बिखराव की उम्मीद कर रही थी लेकिन प्रमोद जैन भाया कांग्रेस का परंपरागत वोट बचा पाने में कामयाब रहे बीजेपी की रणनीति बिखरी हुई थी। अन्ता के ग्राउंड से अनजान नेताओं को चुनाव की कमान दी गई थी। जबकि कांग्रेस ने पहले ही दिन से मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया था। मोरपाल का साधारण कार्यकर्ता होना भी बीजेपी को भारी पड़ा। प्रमोद जैन भाया ने पिछले चुनाव में हुई गलतियों से सीख लेकर इस बार उनको सुधारा
0
comment0
Report
Nov 14, 2025 08:27:56
328
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Nov 14, 2025 08:18:07
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में पुलिस का अजीबोगरीब एक्शन देखने को मिला। यहां बाइक सवार पति हेलमेट नही लगाया तो पुलिस ने बाइक सवार की पत्नी से पति के सर पर हाथ रखकर कसम दिलवा दी। कसम ये कि अगर पति हेलमेट नहीं लगाएगा तो वो कभी पीछे नहीं बैठेगी। पत्नी का पति के सर पर हाथ रखकर कसम खाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल देर रात चौक कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दंपति पुलिस के सामने से गुजरे तो उन्हें रोक लिया गया। पत्नी ने हेलमेट न होने पर चालान ना काटने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने अपने अंदाज में एक्शन लिया। पुलिस ने महिला से उसके पति के सर पर हाथ रखकर यह कसम दिलवाई कि वह बिना हेलमेट के पति की बाइक पर पीछे कभी नहीं बैठेगी। पुलिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ लोग इस वीडियो की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।
94
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Nov 14, 2025 08:17:54
Shravasti, Uttar Pradesh:घर के अंदर दंपत्ति सहित पाँच लोगों की लाश मिलने से हड़कंप, घर के अंदर फंदे से लटक रहा था युवक का शव यूपी के श्रावस्ती जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है जहां, इकौना थाना क्षेत्र के लियाकत पुरवा गाँव में एक ही परिवार के पाँच लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दंपत्ति और उनके तीन मासूम बच्चों के शव घर के अंदर मिले हैं। युवक की लाश फंदे से लटकी हुई पाई गई है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। श्रावस्ती के लियाकत पुरवा गाँव की ये तस्वीरें देखकर हर किसी का दिल दहल उठा। घर के अंदर पाँच शव… जिनमें पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। कमरे के अंदर बच्चों के निर्जीव शव पड़े मिले, जबकि युवक का शव फंदे से लटक रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले पति–पत्नी के बीच पत्नी के मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को शक है कि इसी तनाव के चलते युवक ने पहले पत्नी और तीनों बच्चों की हत्या की और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुँची है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी राहुल भाटी भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे। कमरे को अंदर से बंद पाया गया। घरवालों और आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर झांका तो सबके होश उड़ गए। फोरेंसिक टीम हर एंगल से मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। घर को सील कर दिया गया है और पुलिस हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य साजिश हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। गाँव में मातम और दहशत का माहौल है। लोग इस घटना से सदमे में हैं। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पत्नी के मायके जाने को लेकर कुछ दिन पहले दंपत्ति में विवाद हुआ था। कमरा अंदर से बंद था जिसे परिजनों ने तोड़ा। फोरेंसिक टीम सभी साक्ष्यों की जाँच कर रही है। आशंका है कि युवक ने पहले पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。
66
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Nov 14, 2025 08:17:38
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद की पुलिस ने असलहा तस्करों और पशु तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखी है। इस क्रम में कुख्यात असलहा तस्कर अत्ताउल्लाह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिकोना पास से असलहा तस्कर अत्ताउल्लाह बाइक से आ रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया। असलहा तस्कर ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। असलहा तस्कर मुंगेर से असलहा मंगाकर अपराधियों को सप्लाई करता था। उसके पास एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसको गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अमित कुमार राय, थाना अध्यक्ष रामपुर कारखाना अभिषेक राय, संतोष कुमार मौर्या, उप निरीक्षक आनंद कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार गौड़ और कांस्टेबल राकेश कुमार शामिल रहे।
102
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 14, 2025 08:16:37
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *বক্সপপ কৃষ্ণনগর উত্তর বিধানসভা,* যে কেন্দ্রে গতকালই বিধায়ক পদ খারিজ হয়েছে আদালতের নির্দেশে। এই বিধানসভা এবং পুরসভা now পুরোপুরি ভাবে আমলা তান্ত্রিক এ পরিণত হলো। কেও খুশি না এই কেন্দ্রের মানুষ, শিক্ষা স্বাস্থ্য, বেসিক পরিষেবা থেকে অনেকটাই বঞ্চিত জানালেন অনেক প্রবীণ মানুষেরا। বাইট 1নং তাপস চক্রবর্তী, অবসর প্রাপ্ত কর্মচারী। সবাই তাকে চেনেন, বয়স 77 ( কৃষ্ণনগর উত্তর বিধানসভার বাসিন্ধা) বাইট 2নং দীপক কারকুল, বয়স 75,অবসর প্রাপ্ত সরকারি কর্মচারী,( কৃষ্ণনগর উত্তর বিধানসভার বাসিন্ধা) বাইট 3নং কানাই হালদার, বয়স 58, একজন প্রবীণ পোস্টাল এজেন্ট,( কৃষ্ণনগর উত্তর বিধানসভার বাসিন্ধা) বাইট 4নং জোতিপ্রসাদ ঘোষ, এক্স আর্মি,বয়স 74 ( কৃষ্ণনগর উত্তর বিধানসভার বাসিন্ধা) বাইট 5নং আশীষ সিনহা,বয়স 72, ব্যবসায়ী। ( কৃষ্ণনগর উত্তর বিধানসভার বাসিন্ধা) 6নং মহেন্দ্র অধিকারী, বয়স 70, একজন প্রবীণ খেটে খাওয়া মানুষ। ( কৃষ্ণনগর উত্তর বিধানসভার বাসিন্ধা) ছবি 2সি তে 141125ZG_NAD_VOX_KGR_SOUT নামে সব বাইট একসাথে 1 ফাইল
105
comment0
Report
Advertisement
Back to top