Back
मुख्यमंत्री साय बिलासपुर दौरे में 329 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 14, 2025 16:31:44
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 नवम्बर को 2:20 मिनट पर बिलासपुर पहुंचेंगे बिलासपुर प्रवास के दौरान जिले में 329 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक के 47 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 42 कार्यों का शिलान्यास और 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री 2:45 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं राउत नाचा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री साय कोनी में 11 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से बने संभागीय आयुक्त कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री टंकराम वर्मा विशिष्ट उपस्थिति में रहेंगे। विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के कई जनप्रतिनिधि भी मंच पर मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा लागत 11 लाख का अनावरण करेंगे। इसके अलावा स्मार्ट सिटी और नगर निगम की ओर से वंदे मातरम उद्यान, एसटीपी निर्माण, वार्ड-18 में इंटरलॉकिंग पोर्च-फेंसिंग, और लालखदान स्कूल भवन जैसे कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।साय कोटा भैंसाझार में 4.43 करोड़ की उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। टिकारी और चिल्हाटी में 30-30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।जनपद के विभिन्न हिस्सों में सड़क और पुल निर्माण से जुड़े कई बड़े कार्यों का भूमिपूजन भी होगा—जिनमें 69.79 करोड़ की सिरगिट्टी–सरवानी–पासीद सड़क उन्नयन योजना, 32.09 करोड़ की नेहरू चौक–दर्रीघाट सड़क, एवं 59.55 करोड़ की कोनी–मोपका बायपास सड़क शामिल है।इसके अतिरिक्त विभिन्न नहरों के जीर्णोद्धार, जलाशयों के उन्नयन, सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन, और कई स्थानों पर बड़े पुलों के निर्माण कार्यों की श्रृंखला भी इसी प्रवास के कार्यक्रम में शामिल है。
110
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowNov 14, 2025 18:15:3157
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 18:15:2180
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 14, 2025 18:01:16111
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 14, 2025 18:00:58159
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 18:00:15103
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 14, 2025 17:57:41Noida, Uttar Pradesh:बिहार ने विकास को चुना और आज की ऊर्जा उसी जनादेश की गूंज है!
#BiharVictory #TeamBJP
113
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 17:57:2884
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 17:57:00143
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 17:56:4395
Report
62
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 14, 2025 17:56:28126
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 14, 2025 17:56:1093
Report
SGSatpal Garg
FollowNov 14, 2025 17:55:24167
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowNov 14, 2025 17:55:09158
Report