Back
म्हारी सड़क ऐप के शिकायतों का पूर्ण निस्तारण अनिवार्य; मंत्री ने कड़ी कार्रवाई चेतावनी
VRVIJAY RANA
Nov 14, 2025 02:48:16
Chandigarh, Chandigarh
शिकायतों को बिना पूर्ण निवारण के बंद करने और शिकायतों का ठीक से निपटान न करने को लेकर लिया एक्शन अधिकारी आम जनता द्वारा ऐप पर भेजी शिकायतों को पूर्ण समाधान के बाद ही करे बंद – मुख्यमंत्री प्रदेश की सड़कों पर सफेद पट्टी व साइन बोर्ड लगवाना भी किया जाए सुनिश्चित मुख्यमंत्री ने ‘म्हारी सड़क ऐप‘पर आई शिकायतों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक चण्डीगढ़, 13 नवम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारी सड़क ऐप' की कुछ शिकायतों को बिना पूर्ण निवारण के बंद करने और शिकायतों का ठीक से निपटान न करने को लेकर विभिन्न विभागों के सम्बंधित 19 कार्यकारी अभियंताओं पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इनमें पीडब्ल्यूडी के 2, एचएसएएमबी के 6, एसएसआईआईडीसी के 2, जिला परिषद का 1, यूएलबी के 5 और एसएसवीपी के 3 कार्यकारी अभियंता शामिल है। इसके अलावा, यह भी निर्देश दिए कि जो ठेकेदार तैय समय सीमा में शिकायतों का निवारण नहीं कर रहे हैं, संबंधित विभाग उनके खिलाफ भी कार्यवाही करे। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां ‘म्हारी सड़क ऐप‘ पर आई शिकायतों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो भी कार्य दिया जाता है या लोगों की कोई शिकायत आती है तो उसका समाधान धरातल पर शत प्रतिशत दिखना चाहिए। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी आम जनता द्वारा ऐप पर भेजी गई सड़कों की शिकायतों के पूर्ण समाधान के बाद ही शिकायत को बंद करे, यदि किसी शिकायत को संबंधित अधिकारी ने बिना समाधान के बंद किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। साथ ही, प्रदेश की सड़कों पर सफेद पट्टी व साइन बोर्ड लगवाने भी सुनिश्चित किए जाए। म्हारी सडक ऐप पर शिकायत आते ही अधिकारी तय समय सीमा में करे समाधान श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि म्हारी सड़क एप पर शिकायत आते ही उसको तय समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि जनता को किसी भी परेशानी का सामना न करना पडें। यदि कोई सम्बंधित अधिकारी शिकायत का समय पर समाधान नहीं करता या गलत जानकारी देता है तो उसके खिलाफ सम्बंधित विभाग सख्त कार्यवाही करे। म्हारी सड़क ऐप की जानकारी को लेकर लोगों को किया जाए जागरूक उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि म्हारी_sडक ऐप की जानकारी और डाउनलोड करने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा विभिन्न माध्यमों से जागरूक करे, ताकि_sडक_Sडक से सम्बंधित समस्या को लेकर वें ऐप को उपयोग कर सकें। इसके अलावा, सडकों के गड्ढों को ठीक प्रकार से भरा जाए, इसका लेकर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। अधिकारी सड़़कों की मैपिंग का कार्य जल्द करे पूरा मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि छोटी व बड़ी शिकायतों का अलग-अलग वर्गीकरण कर तय समय सीमा में निस्तारण करना भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ऐप पर जो नागरिक गड्ढों की फोटो डालकर जानकारी देता है तो उससे बात करना भी सुनिश्चित किया जाए। उनसे ऐप के सम्बंध में फील्ड में कार्यरत अधिकारियों को प्रशिक्षण भी देने के निर्देश दिए है ताकि उन्हें ऐप के संचालन की सही जानकारी मिल सके। इसके अलावा, जिस विभाग की सड़़कों की मैपिंग अभी तक पूरी नहीं हुई वे मैपिंग का कार्य भी जल्द करे। इससे भविष्य में उस_sडक_Sडक पर कार्य करना आसान होगा। इसके अतिरिक्त, ऐप पर एक सेल अलग से बनाकर एनएच की सडकों की शिकायतों को उस पर डाला जाए।
133
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KJKamran Jalili
FollowNov 14, 2025 04:47:270
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 14, 2025 04:46:190
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 14, 2025 04:46:030
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowNov 14, 2025 04:45:190
Report
0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowNov 14, 2025 04:32:290
Report
GMGANESH MOHALE
FollowNov 14, 2025 04:32:070
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 14, 2025 04:31:280
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowNov 14, 2025 04:31:150
Report
KAKapil Agarwal
FollowNov 14, 2025 04:26:5215
Report
KAKapil Agarwal
FollowNov 14, 2025 04:26:3818
Report
ASAJEET SINGH
FollowNov 14, 2025 04:26:2634
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowNov 14, 2025 04:26:1579
Report
BMBiswajit Mitra
FollowNov 14, 2025 04:24:5458
Report
ADArjun Devda
FollowNov 14, 2025 04:23:18115
Report